
राँची न्यूज़: तुपुदाना के हुंडीगढ़ा बाजारटांड़ में हुई महा ग्रामसभा में वाइल्ड वादी पार्क के संचालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठी. मुखिया शिवचरण की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने आरोप लगाया कि सरनास्थल, कब्रिस्तान, सरकारी जमीन व रैयतों की जमीन पर जबरन कब्जा कर पार्क बना लिया गया है. उस पर सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगाड़ने का लोगों ने आरोप लगाते हुए विधायक से कार्रवाई व रैयतों पर किए गए फर्जी केस को निरस्त कराने की मांग की गई.
ग्रामसभा में ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, पंसस हुड़वा कल्याण लिंडा,पूर्व जिला परिषद सुंदरी तिर्की,ग्राम प्रधान राम पाहन, माधो कच्छप, नईम खान, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद थे.
कार चुराकर भाग रहा आरोपी रंगेहाथ पकड़ाया
थाना क्षेत्र के मुड़मा निवासी निरंजन कुजूर के घर में खड़ी मारुति वैन चुराकर भाग रहे धनंजय तिर्की को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की रात ढाई बजे की है. मांडर पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया. धनंजय तिर्की नरकोपी थाना क्षेत्र के बलरामपुर का निवासी है.
पुलिस के अनुसार धनंजय अपने कुछ साथियों के साथ की रात निरंजन कुजूर के घर में खड़ी मारुति वैन चुराकर भागने का प्रयास कर रहा था. बताया जाता है कि धनंजय और उसके साथी पत्थर से वैन का शीशा और हैंडल का लॉक तोड़कर ले जा रहे थे. इसी क्रम में आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग जाग गए और चोरों को खदेड़ लिया. भागने के क्रम में धनंजय तिर्की ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया.





