
x
स्कूल-कॉलेज
झारखंड में शुक्रवार, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी. शिक्षा विभाग की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस दिन पूरे राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
गर्मी की छुट्टियों में हुआ बदलाव
शिक्षा विभाग ने 2025 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी है. इसमें कुल 60 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं. पहले गर्मी की छुट्टी 22 मई से 2 जून तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4 जून तक कर दिया गया है. यानी छात्रों को दो दिन की और राहत मिली है. ठंड में भी मिलेगा आराम, साल के शुरुआत में 1 जनवरी से 5 जनवरी तक ठंड की छुट्टियां तय की गई हैं. इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी.
इसके अलावा जिले के हिसाब से 5 दिन की अलग छुट्टियां तय की जाएंगी. इन छुट्टियों का फैसला जिला प्रशासन स्थानीय पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए करेगा.
छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
राष्ट्रीय पर्वों पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सभी स्कूलों में कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे. बाकी किसी खास मौके पर अगर रैली या प्रभात फेरी होनी है, तो वह स्कूल खत्म होने के बाद ही की जाएगी. अगर आप छात्र हैं या आपके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, तो 18 अप्रैल को स्कूल न भेजें. छुट्टियों की पूरी जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क करें या शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नजर रखें.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारझारखंडगुड फ्राइडेस्कूल-कॉलेजों में छुट्टीशिक्षा विभागJharkhandGood FridayHoliday in schools and collegesEducation Department
Next Story





