झारखंड

मौसम विभाग का ALERT : झमाझम बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान भी

Admin2
2 May 2022 11:43 AM GMT
मौसम विभाग का ALERT : झमाझम बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान भी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गढ़वा जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद आंधी के बाद झमाझम बारिश होने से मौसम का मिजाज बदला है।

तापमान में कमी आई है। लेकिन तेज धूप वाली गर्मी की जगह उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बताते चलेंं कि शनिवार अब तक सबसे गर्म दिन रहा।कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा द्वारा जारी मौसम संबंधी बुलेटिन को मानें तो शनिवार को दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लेकिन रविवार को दोपहर से ही आसमान में छिटपुट बादलों की उपस्थिति से ही मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान लगाया जा रहा था।दोपहर ढाई बजे के बाद ही आंधी चलने लगी। कहीं कहीं तो आंधी के कारण पेड़ भी गिर गए हैं।आंधी के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई।
हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। लेकिन कल की अपेक्षा आज का तापमान कम रहा। दिन का तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी व बारिश के दौरान गर्मी से लोगों को राहत मिली।
लेकिन बारिश थमने के बाद आसमान में बादलों की उपस्थिति से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं।बताते चलें कि पूरे अप्रैल माह में तेज धूप व लू चलने से लोग परेशान रहे। एक मई को जिले के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश ने गरमा फसलों को कोई विशेष लाभ नहीं होने की बात कही जा रही है।
वहीं इस बारिश से उमस बढ़ने के कारण डायरिया समेत कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
Next Story