झारखंड
Jharkhand में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Tara Tandi
26 April 2025 7:02 PM IST

x
झारखण्ड Weather : झारखंड के 13 जिलों में रविवार से दो दिनों के लिए तेज हवाएं और वज्रपात की ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मौसम में बदलाव के साथ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के चलते पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, “पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे रविवार से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।” उन्होंने बताया कि 26 और 27 अप्रैल को झारखंड के उत्तरपूर्वी और मध्य भागों में आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 और 27 अप्रैल को 13 जिलों – रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोडा में वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ‘नारंगी चेतावनी’ जारी की है।
TagsJharkhand बारिशतेज हवाओं अलर्ट13 जिलोंऑरेंज अलर्ट जारीJharkhand rainstrong winds alert13 districtsorange alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





