झारखंड

सामूहिक विवाह के संगीत कार्यक्रम में पहुंचीं अक्षरा सिंह

Rani Sahu
10 Feb 2023 12:53 PM IST
सामूहिक विवाह के संगीत कार्यक्रम में पहुंचीं अक्षरा सिंह
x
जामताड़ाः जामताड़ा में गुरुवार को 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विवाह की पूरी तैयारी कर ली गई है। विवाह आज है, लेकिन इससे पहले 9 फरवरी को मेंहदी और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह आई हुई थी।
अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में भोजपुरी वह हिंदी गाने गाकर लोगों को खूब झुमाया। यह कार्यक्रम जामताड़ा दुमका रोड पर स्थित यज्ञ मैदान में आयोजित किया गया था। अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को एक से बढ़कर एक गाने सुनाए। इस दौरान खूब डांस किया अक्षरा सिंह किया। अक्षरा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी।
51 दूल्हे बारात लेकर आएंगे
51 जोड़ों को कई तरह की जरूरत की चीजें मुहैया कराई गई। समाज सेवी संगठन की ओर से गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। विवाह की पूरी तैयारी कर ली गई है। 51 दूल्हे आज बारात लेकर पहुंचेंगे। एक साथ सामूहिक जयमाला करवाया जाएगा, उसके बाद संगठन की ओर से विदाई की भी तैयारी कर ली गई है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story