झारखंड

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Rani Sahu
21 Jun 2023 5:54 PM IST
आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
x
रांचीः आज 21 जून को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का जन्मदिन है. आजसू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष मंटु महतो ने सुदेश महतो के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक खास इंतजाम किया है. उनके नेतृत्व में जिले के दिव्यांग स्कूल पहला कदम में दिव्यांग बच्चों के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी का जन्मदिन मनाया गया. दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष का खास दिन को मनाया गया. इस मौके पर उन्होने सुदेश महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो को दी बधाई
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. दिव्याग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने के दौरान जिले के कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो, कोयलांचल प्रभारी हिरालाल महतो, विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो, छात्र नेता विकास कुमार, बिनोद पासवान, शेखर महतो आदि उपस्थित थे.
Next Story