झारखंड

एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो आजसू नेता को मारी गोली, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Harrison
28 Aug 2023 6:39 AM GMT
एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो आजसू नेता को मारी गोली, हथियार के साथ दो गिरफ्तार
x
झारखण्ड | कांटाटोली स्थित इदरीश कॉलोनी निवासी आजसू नेता मो. इरशाद राजा उर्फ लाडले खान पर दो लोगों ने एक लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर गोली चला दी। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। मो. इरशाद ने लोअर बाजार थाने में मन्नू कुरैशी और शेखू मल्लिक के विरुद्ध शनिवार को केस दर्ज कराया है।
घटना दोपहर 3.30 बजे से 4 बजे के बीच हुई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब जमा होने लगे तो मन्नू और शेखू वहां से भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर कांटाटोली के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और उसमें लगी तीन गोलियां भी मिलीं।
पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो को लेकर आरोपियों व लाडले खान के बीच लेनदेन चल रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ और मामला रंगदारी तक पहुंच गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Next Story