झारखंड

विमान बाबतपुर डायवर्ट, पुणे से रांची जा रहा था इंडिगो को खराब मौसम की वजह नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Admin4
14 July 2022 5:44 PM GMT
विमान बाबतपुर डायवर्ट, पुणे से रांची जा रहा था इंडिगो को खराब मौसम की वजह नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति
x

रांची में मौसम खराब होने से गुरुवार को पुणे से आ रहे विमान को डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंडिगो के विमान में 147 यात्री थे। रांची में मौसम साफ होने पर करीब एक घंटे बाद विमान को यहां से रवाना किया गया।

इंडिगो के विमान 6ई 6952 ने पुणे एयरपोर्ट से 147 यात्रियों को लेकर सुबह उड़ान भरी। रांची में खराब मौसम के कारण विमान चक्कर लगाता रहा। जब लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो पायलट ने बाबतपुर एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया। विमान को रांची हवाई क्षेत्र से डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट भेजा गया।

यहां सुबह 8:26 बजे विमान उतारा गया। रांची में मौसम साफ होने पर विमान ने सुबह 9:44 बजे उड़ान भरी। विमान डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक अंकुर ने बताया कि रांची में मौसम खराब होने के कारण पुणे से आ रहा विमान डायवर्ट किया गया था।

Next Story