झारखंड

रांची से देवघर एयरपोर्ट के लिए हवाई यात्रा शुरू

Rani Sahu
11 March 2023 7:24 AM GMT
रांची से देवघर एयरपोर्ट के लिए हवाई यात्रा शुरू
x
रांची : रांची से देवघर एयरपोर्ट के लिए जल्द हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। देवघर के लिए पहली फ्लाइट 27 मार्च को मिलेगी। एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा है कि गोवा व देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होनी है उनकी यही कोशिश होगी कि जितना अधिक विमान दूसरे राज्यों के लिए वह चालू करवा सकें। बता दें कि रांची से देवघर के लिए विमान 27 मार्च से दोपहर 3:25 में रवाना होगी और शाम 4:25 पर पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट 1 जून से दोपहर 12:40 पर रवाना होगी और दोपहर 1:35 पर देवघर पहुंचेगी देवघर से रांची का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा हो जाएगा
गोवा के लिए भी शुरू होगी यात्रा
इंडिगो ने रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए 20 फ्लाइटों की सूची एयरपोर्ट प्रबंधन को दी है। बता दें कि रांची से गोवा के लिए विमान हर दिन 26 मार्च से शाम 6:45 रवाना होगी और 9:10 में गोवा पहुंचेगी। वहीं रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 पर रवाना होगी व 3:00 बजे पहुंचेगी। काफी लम्बे समय से रांची और गोवा फ्लाइट की मांग की जा रही थी।
कितना होगा टिकट का दाम
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी। रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,412 रुपये है। वहीं गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,755 रुपये है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story