झारखंड
दीपावली के बाद रांची की हवा हुई खराब, एक्यूआई 142 से बढ़कर 193 तक पहुंचा
jantaserishta.com
9 Nov 2026 11:27 AM IST

x
रांची: दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों के उपलब्ध आंकड़े प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। सात नवंबर को रांची में एक्यूआई का स्तर मध्यम श्रेणी में था, जबकि नौ नवंबर को शहर के कई इलाकों में यह 193 तक पहुंच गया। कुछ स्थानों पर हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर स्तर पर दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर को रांची का दैनिक औसत एक्यूआई 142 से 152 के बीच था। आठ नवंबर को यह बढ़कर 156 से 164 के स्तर पर पहुंच गया। नौ नवंबर को अलग-अलग समय पर दर्ज रियल टाइम आंकड़ों में एक्यूआई 163 से 189 के बीच रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और अधिक दर्ज किया गया। सेक्टर-2 में एक्यूआई 193, दीपाटोली में 191, धुमसाटोली और गांधी नगर कॉलोनी में 189 तथा कोकर चौक में 186 दर्ज किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक, पीएम2.5 राजधानी की हवा में प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और महीन कण वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। नवंबर में तापमान में गिरावट और हवा की गति कम होने से भी प्रदूषक कण वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं। रात और सुबह के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस होने की आशंका है। तापमान कम होने और हवा का फैलाव सीमित रहने से सूक्ष्म कण जमीन के नजदीक जमा हो सकते हैं।
दिन में धूप निकलने और वातावरण में हलचल बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। पीएम2.5 के सूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं। इसका असर विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है।
रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के सीनियर चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों को सुबह जल्दी और देर शाम बाहर अधिक समय बिताने तथा खुले में भारी शारीरिक गतिविधियों से परहेज करना चाहिए हालांकि, उपलब्ध आंकड़े दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ने का रुझान दिखाते हैं लेकिन इस अवधि में प्रदूषण के लिए केवल आतिशबाजी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वाहनों से निकलने वाला धुआं, धूल और मौसम की स्थिति भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।
TagsRanchi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





