
x
झारखण्ड | कुड़मी समाज के लोग झारखंड में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी महतो जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की है। साथ ही कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग है। बंगाल में आंदोलन हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद वापस ले लिया गया है लेकिन झारखंड में आंदोलन तेज है। आंदोलन का असर दिखने लगा है। आंदोलन की शुरुआत से पहले रेलवे सतर्क है। अबतक तीन ट्रेन के परिचानल को रद्द किया गया है।
जो ट्रेन रहेगी रद्द
1. ट्रेन संख्या 15027 हटिया - गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/09/ 2023 को रद्द रहेगी |
2. ट्रेन संख्या 13403 रांची - भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/09 /2023 को रद्द रहेगी |
3. ट्रेन संख्या 15661 रांची - कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 20/09/2023 को रद्द रहेगी |
दिखने लगा है आंदोलन का असर
कई जिलों में इसका असर दिखने लगा है। सरायकेला-खरसावां के नीमडीह स्टेशन के पास भारी संख्या में कुड़मी समाज के लोग जुटने लगे हैं। आंदोलन धीरे- धीरे तेज हो रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थाना के पास पुलिस से कुछ लोगों के झड़प की भी खबर है। सोनुआ से भी सैकड़ों महिला-पुरुष छोटे बड़े वाहनों में सवार होकर घाघरा की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रशासन इस आंदोलन को लेकर सतर्क है।
Tagsट्रैक पर बैठे आंदोलनकारी : कुड़मी समुदाय के लोगों ने अपना आंदोलन तेज कर दियाAgitators sitting on the track: People of Kudmi community intensified their agitation.ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News
Next Story





