झारखंड

फिर चाईबासा में IED ब्लास्ट, CPRF जवान घायल

Rani Sahu
11 May 2023 3:58 PM IST
फिर चाईबासा में IED ब्लास्ट, CPRF जवान घायल
x
चाईबासा : झारखंड के चाईबासा में फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 1 जवान घायल हो गया. घायल जवान को आनन फानन में एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में यह घटना चाईबासा के गोइलकेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत जंगल में हुआ है. यह IED ब्लास्ट उस समय वक्त हुआ जब जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे.
बता दें कि बीते 3-4 महीनों में चाईबासा, लातेहार और लोहरदगा जैसे अति नक्सल प्रभावित जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED बम की चपेट में आकर एक दर्जनों जवान घायल हो चुके हैं. मालूम हो कि झारखंड में बीते 1 साल में नक्सलरोधी अभियान में तेजी आई है.
Next Story