झारखंड

दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

Deepa Sahu
27 March 2022 6:03 PM GMT
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव
x
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया के जंगल से पुलिस ने कब्र से एक युवती का शव रविवार को निकलवाया।

गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया के जंगल से पुलिस ने कब्र से एक युवती का शव रविवार को निकलवाया। बताया जाता है कि दो माह पहले प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से दफन कर दिया गया था। पुलिस की कड़ाई के आगे आरोपी रिंकू कश्यप टूट गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर युवती का शव कब्र से बरामद किया गया। युवती आरोपी रिंकू कश्यप के साथ ही रहती थी। इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि नगनाहा की लक्ष्मी कुमारी के गायब होने का मामला थाने में होली से पहले दर्ज कराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।


उसी क्रम में पुलिस ने लक्ष्मी रिंकू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ाई के आगे वह टूट गया। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में युवती लक्ष्मी की हत्या के आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने लक्ष्मी की दो महीने पहले ही हत्या कर दी है। साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में दफन कर दिया है।युवती आरोपी रिंकू कश्यप के साथ ही रहती थी। इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि नगनाहा की लक्ष्मी कुमारी के गायब होने का मामला थाने में होली से पहले दर्ज कराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

उसी क्रम में पुलिस ने लक्ष्मी रिंकू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कड़ाई के आगे वह टूट गया। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में युवती लक्ष्मी की हत्या के आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने लक्ष्मी की दो महीने पहले ही हत्या कर दी है। साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में दफन कर दिया है।


Next Story