
x
Ranchi रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पांच दिसंबर से दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे। उनका यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब झारखंड में पिछले एक हफ्ते से सत्ता के सियासी समीकरणों में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक दिल्ली प्रवास पर रहे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं से निजी मुलाकात हुई। इन कथित मुलाकातों को झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच नए राजनीतिक रिश्तों की संभावनाओं के तौर पर देखा जा रहा है।
सियासी हलकों में चर्चा है कि अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान संभावनाओं के नए आयाम तलाशने की कोशिश हो सकती है। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के नेता इस बाबत पूछे जाने पर दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हैं। बहरहाल, भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नड्डा शुक्रवार की शाम देवघर पहुंचेंगे। इसी दिन शाम 8:45 बजे वे राज्य अतिथिशाला में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, राजनीतिक कार्यक्रमों और सदस्यता विस्तार अभियान की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है। नड्डा रात्रि विश्राम देवघर में ही करेंगे।
अगले दिन शनिवार को उनका कार्यक्रम धार्मिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा। सुबह 9 बजे वे बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे देवघर में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यालय भवन के लोकार्पण के दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे। दोपहर 11 बजे नड्डा देवघर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, आगामी रणनीति, चुनावी तैयारी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने जैसे मुद्दों पर दिशा-निर्देश देंगे। 6 दिसंबर को वे केंद्रीय मंत्री के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर का निरीक्षण करेंगे और यहां चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। वह एम्स परिसर में स्वास्थ्य अवसंरचना विस्तार, विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता और आगामी चरण के निर्माण कार्यों पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे।
Tagsजेपी नड्डाभाजपाझारखंड दौरादेवघरबाबा बैद्यनाथ धामजिला भाजपा कार्यालय उद्घाटनकार्यकर्ता सम्मेलनराजनीतिक रणनीतिसंगठनात्मक गतिविधियांएम्स देवघरस्वास्थ्य अवसंरचनाकेंद्रीय मंत्री।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





