झारखंड

खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह! रांची में खूब बिक रहा है ये 5 साउथ इंडियन व्यंजन

HARRY
11 Oct 2022 8:12 AM GMT
खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह! रांची में खूब बिक रहा है ये 5 साउथ इंडियन व्यंजन
x

रांची। साउथ इंडियन खाने की बात करें तो मुंह में पानी आ जाता हैं। साउथ इंडियन रेसिपीज सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपने स्वाद के लिए फेमस हैं। रांची में साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट को लोग रेगुलर उपयोग कर रहे हैं। लोग अपने घरों के साथ-साथ घर के बाहर लगे साउथ इंडियन स्टाइल में साउथ इंडियन खाने का स्वाद ले रहे हैं।

रांची के चुटिया, रातू रोड, स्टेशन रोड, डोरंडा, ध्रुवा, बरियातू, बूटी मोड, नामकुम आदि जगहों पर साउथ इंडियन खाने की बिक्री काफी अच्छी हो रही है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में इसके रेसिपीज को बड़े चाव से खाया जाता हैं। आपकी जेब में ज्यादा भार नहीं डालने वाले ये रेसिपीज पूरी तरह से पैसा वसूल हैं।

सका स्वाद पेट के साथ-साथ आपके मन को भी शांत करता है। साउथ इंडिया में इमली या खटास का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और खट्टा खाने वालों की लिस्ट लंबी होती हैं। बहुत कम लोग होते हैं जिनको खट्टा पसंद नहीं होता है, ज्यादातर खट्टे के दीवाने होते हैं।

साउथ इंडियन किसी भी डिश को ट्राई कर लें, इसका टेस्ट आपको बार बार अपनी ओर खीचेगा। यहां के रेसिपीज स्वाद के साथ-साथ हेल्दी औ सुपाच्य भी होते हैं। चावल दक्षिण भारत का मुख्य भोजन है, यहां दाल, नारियल और मसालों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

1. मसाला डोसा

दुनिया भर में लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय साउथ इंडियन फूड है मसाला डोसा। यह पूरे भारत में और विदेशों में भी खाया जाता है।



2. रसम

रसम ना सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। रसम को टमाटर, इमली और काली मिर्च से से बनाया जाता है। इसे चावल के साथ खाया जाता है।


3. पेसरप्पप्पु पायसम

पेसरप्पप्पु पायसम या खीर आंध्र प्रदेश की एक पारंपरिक मिठाई है, लेकिन इसे पूरे भारत के लोग पसंद करते है। ये स्वीट डिश हैं और सभी को पसंद आता है।


4. वाडा

वाडा एक तली हुई डिश है जिसको नाश्ते में खाया जाता है। अरहर, चना, उड़द और मूंग से बनाने वाले वाडे एक हेल्दी नाश्ता है। इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है।



5. पुट्टू

पुट्टू साउथ इंडिया की एक आम डिश है जो मुख्य रूप से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में खाई जाती है। पुट्टू का बत्लब होता है 'स्टीम्ड राइस केक'। यह चावल के आटे और नारियल से पकाया जाता है।


Next Story