48 घंटे बाद बदहवास हालत में महिला पहुंची थाने, 2 दिन पहले पति ने जताई थी हत्या की आशंका
![48 घंटे बाद बदहवास हालत में महिला पहुंची थाने, 2 दिन पहले पति ने जताई थी हत्या की आशंका 48 घंटे बाद बदहवास हालत में महिला पहुंची थाने, 2 दिन पहले पति ने जताई थी हत्या की आशंका](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/07/2992955-1686068865.avif)
रांची। झारखंड के देवघर में एक महिला शोभा देवी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई, पर 48 घंटे के बाद वह खुद पुलिस थाने में हाजिर हो गई। एफआईआर शोभा देवी के पिता ने दर्ज कराई थी और इसमें अपने दामाद को आरोपी बनाया था। इधर पुलिस थाने में हाजिर हुई शोभा देवी के मुताबिक उसे उसके पति ने एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जिसकी चंगुल से वह किसी तरह निकल भागने में सफल रही।
मामला देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र का है। शोभा की शादी कुछ साल पहले जयंतीग्राम निवासी विक्की दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एक माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज हो गया। शोभा के पिता बहादुर दास के मुताबिक बीते 31 मई को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया है। उन्होंने शोभा के ससुराल वालों से बेटी के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। अंतत: उन्होंने 3 जून को उसकी हत्या की एफआईआर कराई।
इधर बुधवार को शोभा देवी देवघर टाउन थाने में बदहवास हाल में पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने उसे एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जहां से वह किसी तरह भाग निकली। शोभा की हालत ऐसी है कि वह ठीक से बोल तक नहीं पा रही। उसे तीन दिनों से खाना तक नहीं मिला था। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
![Ashwandewangan Ashwandewangan](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।