x
Adityapur आदित्यपुर : विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला पुलिस का नकली विदेशी शराब एवं बियर के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है. कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर गीता महतो नामक महिला की दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी
23 अक्टूबर को रात करीब 12:45 बजे गुप्त सूचना मिली कि दलभंगा बाजार में गीता महतो द्वारा अपनी दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का ब्रिकी की जाती है एवं वर्तमान में अपने भाड़े के घर में अंग्रेजी शराब का भंडारण कर रखा है. जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई.
यह शराब हुए बरामद
छापामारी के दौरान गीता महतो के भाड़े का घर से ब्लैक टाइगर ब्रांड के 96 बोतल, किंग गोल्ड के 72 बोतल, मैकडोवेल नंबर 1 के 90 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी 7 के 18 बोतल के साथ बियर के कुल 384 बोतल, कैन बियर की कुल-24 बोतल के साथ रेडमी का टच स्क्रीन मोबाइल को जब्त किया गया है. इस संबंध में कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है.
TagsAdityapur बाजार दुकानभारी मात्राशराब बरामदAdityapur market shophuge quantity of liquor recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





