झारखंड
Adityapur : प्रेमिका को आत्महत्या करने पर मजबूर करने के आरोप में बीएसएफ का जवान गिरफ्तार
Tara Tandi
19 Jun 2024 6:59 PM IST

x
Adityapur आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने बीते 18 जनवरी को प्रेमी के घर के समीप अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी प्रेमी भोला मुदी उर्फ सैम कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि आरोपी बीएसएफ का जवान है. इस संबंध में मृतका की भाभी ने एफआईआर दर्ज कराई थी. इससे पूर्व मृतका ने 23 नवंबर 2023 को आदित्यपुर थाने में अपने प्रेमी भोला मुदी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पुलिसिया कार्रवाई से क्षुब्ध युवती ने सालडीह बस्ती स्थित प्रेमी के घर के बाहर आत्महत्या कर ली थी. मामले के अनुसंधान के क्रम में युवक दोषी पाया गया जिसे पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
TagsAdityapur प्रेमिका आत्महत्यामजबू आरोपबीएसएफ जवान गिरफ्तारAdityapur girlfriend commits suicidestrong accusationBSF jawan arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





