झारखंड

Adityapur: संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
23 Nov 2024 7:54 PM IST
Adityapur:  संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
x
Adityapur आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के बंतानगर के डोबोडूंगरी में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस को मिला है. युवक का शव उसके घर के पास से ही मिला है. युवक की पहचान शंभू लोहार के रूप में हुई है.
पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका
आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है और इस घटना को बीते रात अंजाम दिया गया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि शंभू लोहार पूर्व में चोरी छिनतई के मामले में जेल की सजा काट चुका था. मृतक के पिता आदित्यपुर नगर निगम में चालक के तौर पर काम करते हैं.
Next Story