
रांची: Jharkhand IAS Pooja Singhal आय से अधिक संपत्ति और मनरेगा घोटाला मामले में झारखंड की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी और खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर शनिवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। ईडी ने पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सुमन कुमार के भाई पवन कुमार सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को छापेमारी के दौरान सीए सुमन कुमार के घर से ईडी ने 19 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। झारखंड समेत अन्य राज्यों में स्थित पूजा सिंघल के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। पूजा सिंघल के पूर्व पति आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार भी अब जांच के दायरे में आ सकते हैं। वह पूजा सिंघल की कई प्रापर्टी में पार्टनर बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





