झारखंड

Accident : दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से बच्चे समेत तीन लोगों की मौत, एक घायल

Rani Sahu
7 May 2022 3:46 PM IST
Accident : दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से बच्चे समेत तीन लोगों की मौत, एक घायल
x
झारखंड (Jharkhand Accident) के गिरिडीह जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया

गिरिडीह: झारखंड (Jharkhand Accident) के गिरिडीह जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हादसा शुक्रवार को देर शाम पीरटांड थाना क्षेत्र के चिरकिया बांध के पास हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार और उसके बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की भी मौत हो गई।

Next Story