
x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : कोलकाता से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार को हजारीबाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में 30 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है. यह हादसा जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित पीके इंटरनेशनल होटल के पास हुआ है. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरायी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे प्याज लदा एक ट्रक खड़ा था. इस दौरान पीछे से आ रही यात्री बस अनियंत्रित हो गयी और ट्रक से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. एम्बुलेंस से सभी घायलों को चौपारण सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
TagsHazaribagh दुर्घटनाग्रस्त30 श्रद्धालु घायलHazaribagh accident30 devotees injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





