झारखंड

राजधानी रांची की पिथौरिया घाटी में हुआ हादसा, एक की मौत

Bhumika Sahu
15 July 2022 3:19 PM GMT
राजधानी रांची की पिथौरिया घाटी में हुआ हादसा, एक की मौत
x
एक की मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखण्ड, राजधानी की पिथौरिया घाटी में आज एक दोपहिया वाहन के अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा जाने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. घाटी में ट्रेलर के दो पहिया वाहनों से टकरा जाने से यह हादसा हुआ.

हादसे के वक्त ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह सड़क पर पलट गया। हादसे में 7 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पिथौरिया पुलिस और हाईवे पेट्रोल पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।


Next Story