झारखंड

छत्तीसगढ़ में आप ने भी ताल ठोकी

Ashwandewangan
31 May 2023 9:31 PM IST
छत्तीसगढ़ में आप ने भी ताल ठोकी
x

रायपुर। देश की राजनीति में छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां दो प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा तीसरे दल को अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर मिल जाता है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी ने भी यहां ताल ठोक दी है और दो जुलाई को बिलासपुर में महारैली होने वाली है और उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा है मगर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी तीसरे दल के तौर पर अपनी जगह बनाने में कई चुनावों में कायम हुए हैं। यह बात अलग है कि तीसरे दल के पास कभी भी सत्ता की चाबी नहीं आई।

राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होता आया है। राज्य के गठन के बाद से हुए चार चुनावों में जहां तीन बार भाजपा को जीत मिली वहीं एक बार कांग्रेस में सफलता हासिल की है। इसके बावजूद तीसरे दलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और यही कारण है कि अब आम आदमी पार्टी राज्य में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आपकी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉक्टर संदीप पाठक ने बीते रोज रायपुर में 43100 नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक साथ शपथ दिलाई, साथ ही आह्वान किया कि वे आने वाले पांच माह उन्हें दे दें, ऐसा होने पर भी छत्तीसगढ़ में आप की सरकार देंगे।

बताया गया है कि बिलासपुर में दो जुलाई को आप महारैली करने जा रही है। इस महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान हिस्सा लेंगे। यह महारैली के जरिए आप का शक्ति प्रदर्शन होगा क्योंकि इस महारैली में पूरे प्रदेश से लोग बुलाए जा रहे हैं।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story