झारखंड

Bahragora में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tara Tandi
2 Jan 2025 3:19 PM IST
Bahragora में  सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
x
Bahragora बहरागोड़ा: बहरागोड़ा चौरंगी मुख्य मार्ग पर कल बुधवार को टोटो पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान बारीपदा के अस्‍पताल में मौत हो गई.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बता दें कि बहरागोड़ा कालियाडिंगा गांव निवासी हागरू गोप (20 वर्ष) टोटो पलटने से बुरी तरह से जख्मी हो गया था. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां पर चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरीपदा रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक युवक अपने पीछे एक डेढ़ साल की पुत्री तथा पत्नी को छोड़ गया है.
Next Story