झारखंड

Charhi घाटी में टेंट से लदा ट्रक पलटा, 5 लोगो की मौत

Sanjna Verma
26 Aug 2024 5:24 PM IST
Charhi घाटी में टेंट से लदा ट्रक पलटा, 5 लोगो की मौत
x
झारखंड Jharkhand: जिले के चरही थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बता दें की रांची पटना मुख्य मार्ग के चरही घाटी स्थित सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिनको हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज हेतु लाया गया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम
Chief Minister
मंईयां सम्मान योजना के लिए लगाए गए टेंट को खोलकर मजदूर वापस टाटानगर लौट रहे थे। हजारीबाग का खतरनाक चरही घाटी स्थित टेंट से लदा ट्रक वाहन पलट गया जिसमे चार पहिया दो गाड़ियां भी टकराई हैं उनमें बैठे लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना का कारण तीखी घाटी और ट्रक पर समान ओवरलोड होने के वजह से बताई जा रही है। घटना को लेकर घाटी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची हजारीबाग पुलिस सहित लोग रेस्क्यू कार्य में जुटे रहे। हजारीबाग पुलिस शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले आई है एवं उनके परिजनों को खबर किया गया है। मरने वाले सभी लोग बिहार के मधुबनी जिला के रहने वाले हैं।
Next Story