झारखंड

बस में अचानक लगी आग, धीरे-धीरे देखने वालों की जुटने लगी भीड़

Rani Sahu
18 March 2024 10:47 PM IST
बस में अचानक लगी आग, धीरे-धीरे देखने वालों की जुटने लगी भीड़
x

निरसा/धनबाद. अनुमंडल अंतर्गत मैथन ओपी के विपरीत एनएच (NH) किनारे काफी लंबे समय से खड़ी पम्मी नामक पीले रंग की बस में अचानक आग लग गयी। इसके बाद बस धू धूकर जलने लगी। धीरे-धीरे देखने वालों की भीड़ जुट गयी।

NH किनारे खड़ी बस में लगी आग
बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से किसी कारण पीले रंग की पम्मी बस मैथन थाना के विपरीत टोल प्लाजा के कुछ ही दूर पर खड़ी थी। आज अचानक बस में आग लग गयी। आग पर काबू पाने के लिए मैथन से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। वहीं बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद इसका खुलासा हो पाएगा।
Next Story