झारखंड

ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Rani Sahu
5 April 2024 12:26 PM GMT
ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
x
पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह घटना पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई है। दरअसल मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंतराज्जीय चेकपोस्ट चांदपुर के पास विशेष चेकिंग के दौरान अवैध नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के भागलपुर जिला के मिर्जानहाट हसनगंज का बताया जा रहा है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के पास से 205 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपया बताया जा रहा है।
Next Story