
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दुमका जिला में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 28 वर्षीय पोता ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दादी-पोते के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यह शर्मनाक घटना बुधवार की देर रात दुमका जिला के टोंगरा थाना क्षेत्र के ईसमाला गांव में हुई। दुष्कर्म के आरोपी पोते को परिवार के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। टोंगरा थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर दादी को इलाज और मेडिकल जांच के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 28 वर्षीय पोता दुमका शहर के एलआईसी कॉलोनी में रहता है। बुधवार की रात वह गांव आया और जिद कर अपनी दादी के साथ सो गया। परिवार के अन्य लोग दूसरे घर में थे। देर रात करीब 12 बजे उसने अपनी दादी के मुंह में कपड़ा डाल दिया और दुष्कर्म करने लगा। दादी ने उसे काफी मना किया पर वह गलत काम करता रहा। दादी द्वारा किए जा रहे हो-हल्ले को सुनकर दूसरे घर से उनकी पोती और परिवार के दूसरे सदस्य दौड़ कर आए और दुष्कर्मी पोते के कब्जे से दादी को मुक्त कराया। गांव के लोग भी जुट गए।
source-hindustan

Admin2
Next Story