झारखंड

रुद्र महायज्ञ के लिए बनाया जा रहा भव्य पंडाल

Admin2
27 May 2022 8:57 AM GMT
रुद्र महायज्ञ के लिए बनाया जा रहा भव्य पंडाल
x
यज्ञ समिति समिति

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण के बगल में स्थित मैदान में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के आयोजन की तैयारी का पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने गुरुवार को जायजा लिया। यज्ञ समिति समिति के सदस्यों से बैठक कर बताया कि एक जून से होने वाले महायज्ञ में सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती, भजन गायिका तृप्ति शाक्या, भजन गायक प्रमोद अजमेरिया, राम कथा वाचिका ॠचा मिश्रा, राम कथा वाचक राजीव लोचन जी महाराज, वृंदावन की राशि मंडली समेत नामी कलाकार व अन्य विद्वान हिस्सा ले रहे हैं। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यज्ञ के साथ मेले का भी आयोजन हो रहा है।

इसमें बच्चों, किशोरों, महिलाओं, युवकों के मनोरंजन के लिए कई झूला, स्टूडियो, छोटा सर्कस, नाश्ता एवं भोजन का दुकान, श्रृंगार प्रसाधन व स्टेशनरी के स्टाल के अलावा दैनिक जीवन में काम आने वाले सामान, खिलौना आदि की दुकानें लगेंगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल, लगभग 20 लाइट पोस्ट, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा व दो सूचना केंद्र बनाना है। काम तेजी से चल रहा है। पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक भी सक्रिय रहेंगे। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेका नारायण देव, सत्यनारायण राय, राजेश राय, गुड्डू चौधरी, अरूण पाण्डेय, श्रीनाथ चौधरी, विजय चौधरी, संजय शर्मा, कृष्णा सिंह, दीपनारायण पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।


Next Story