
x
आजादनगर में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. उसके साथ घटना को अंजाम देने वाले का नाम अकरम है, जो उसका मुंहबोला चाचा है. उसकी उम्र 55 वर्ष है. घटना के बाद पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अकरम फरार हो गया है.
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना के समय दोपहर को आरोपी बच्ची के घर पर गया था. इस बीच उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ गलत किया. घटना के बाद जब परिवार के लोग पहुंचे तो बच्ची ने पूरी घटना बताई. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. घटना की जानकारी पाकर आजादनगर पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची और छापेमारी की.
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार हो गया है. वहीं, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल एमजीएम मेडिकल कॉलेज में करवाने के बाद आगे की सभी प्रक्रिया को पूरी कर रही है.
Next Story





