झारखंड

Jamshedpur में ईंट लदा 407 पलटा, तीन घायल

Tara Tandi
23 Sept 2024 4:51 PM IST
Jamshedpur  में ईंट लदा 407 पलटा, तीन घायल
x
Jamshedpur जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के समीप सोमवार को ईंट लदा 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे वाहन का चालक समेत तीन मजदूर घायल हो गये. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार 407 वाहन पटमदा की ओर से ईंट लेकर जमशेदपुर आ रहा था. उसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे चालक दब गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. हालांकि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों में 407 का चालक चीनी तथा मजदूर झनू सरदार और मोसाई शामिल हैं.
Next Story