झारखंड

901कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत

Shantanu Roy
7 Feb 2023 4:45 PM IST
901कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत
x
जमशेदपुर। पुर्वी सिहभूम जिला के पोटका का प्रसिद्ध प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम हाता में 55 वांं पांच दिवसीय महायज्ञानुष्ठान सह अखंड हरिनाम संकीर्तन रविवार माघ पूर्णिमा में धूमधाम से शुरू हुआ। शुरुआत लगभग 901कुंवारी कन्याओं द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाल कर किया गया। कलशयात्रा हाता – चाईबासा मुख्य पथ पर स्थित छोटी नदी से रामगढ़ आश्रम पहुंचा। यहां पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया गया। तदुपरांत यज्ञ और हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रामगढ़ आश्रम हाता का यज्ञानुष्ठान अनूठा धार्मिक आयोजन है। यहां 55 वर्षों से यज्ञानुष्ठान सह हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम होते आ रहा है।
यज्ञ से क्षेत्र में सुख,समृद्धि और शांति आती है। असुर शक्तियों के नाश हेतु ऋषि मुनियों द्वारा भी यज्ञ किया जाता था। यज्ञ का विशेष महत्व है। यहां 5 दिनों तक यज्ञ और संकीर्तन चलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ,पार्षद सूरज मंडल, व,सविता सरदार, उप प्रमुख उर्मिला सामाद ,मुखिया दुखनीमाई सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो व करुणामय मंडल, पूर्व मुखिया सावित्री सरदार, परामर्शदाता हरिहर बाबा, उपदेष्टा सुनील महतो,यशवंत महतो,मनोज सरदार,कृष्णा गोप,अनिरुद्ध गोप,बबलू चौधरी, रजनी षांडगी,पोल्टू मंडल,योगेश दास,बिनोद ज्योतिषी,अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्रा, उपाध्यक्ष दिलीप पंडा,राजेश मिश्रा, किशोर नंदा,मधु भट्टाचार्य, हरेमोहन गोप,उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, शिबु भट्टाचार्य,दुर्जटी पहाड़ी, चिन्मय शर्मा, समीर पाल,आशुतोष प्रधान, श्रीमंत पांडेय सहित हजारों भक्त उपस्थित थे।
Next Story