80 लाख रुपये की ठगी, CRPF में बहाली के नाम पर खेल, SP बोले...

गुमला: झारखंड के गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले के 60 युवकों से 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इन युवकों से सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) में बहाली के नाम पर लाखों की ये वसूली की गई है. इसमें 50 आदिवासी युवकों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिया गया, जबकि पांच जनरल कैटेगरी के युवकों से दो-दो लाख रुपये की ठगी की गई है. इतना ही नहीं, ठग ने सभी 60 युवकों का उनके ऑरिजिनल प्रमाण पत्र लेकर उनको सीआरपीएफ में बहाली से संबंधित पत्र भी जारी कर दिए. ठगी के शिकार हुए युवकों ने गुमला के एसपी से इसकी लिखित शिकायत की है. साथ ही FIR दर्ज करते हुए ठग से पैसा व ऑरिजल प्रमाण पत्र वापस दिलाने की मांग की है. युवकों ने कहा है कि ठगी करने वाला व्यक्ति खुद सीआरपीएफ का जवान है जो कि सागर वंसिग सराईकेला खरसांवा का निवासी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





