
x
Jharkhand झारखंड : हजारीबाग जिले की पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में लगभग 80 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और आभूषणों की डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के कुल 131 आभूषण और चांदी के 25 सिक्के बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। डकैती की यह वारदात 13 सितंबर की रात की है। आठ-दस अपराधियों ने बभनी गांव निवासी अनिंदिता मल्लिक के घर पर धावा बोलकर भीषण लूटपाट की थी। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाने में कांड संख्या 155/25 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था।
25 सितंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्यारी जंगल में छापेमारी की गई, जहां से इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्तों रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू जोकर, सन्नी कुमार गुप्ता, राहुल कुमार यादव और विपुल कुमार सिंह उर्फ सुशील को गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों, राजेश कुमार यादव, सुरेन्द्र उरांव, विपिन कुमार सिंह, रवि राय, और दिनेश कुमार यादव उर्फ सन्नी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। चोरी, लूट, ड्रग्स तस्करी, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में अपराधियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह गिरोह जिले के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों में भी सक्रिय था और यह कार्रवाई अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि बरामद सामान व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पूछताछ जारी है और मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Tagsहजारीबागडकैतीबभनी गांवजेवरात लूटपुलिस गिरफ्तारीसोना-चांदीअपराधी गिरोहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





