झारखंड
जंगली mushrooms खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत
Sanjna Verma
17 Aug 2024 12:23 AM IST

x
झारखंड Jharkhand: मशरूम को एक बेहद स्वादिष्ट व पोषक तत्वों से भरपूर फूड माना गया है। माना जाता है कि इसमें विटामिन का खजाना है। काफी लोग इसको पकाकर खाते हैं, लेकिन कई बार असावधानीपूर्वक ढंग से खाया खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के हजारीबाग से आया है जहां जंगली मशरूम का सेवन करने से एक ही परिवार के 8 सदस्यों की जान जोखिम में पड़ गई।
घटना जिले के Barkagaon के आंबडेकर टोला की है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग पूजा करने के लिए महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर गए थे। इस दौरान वह वहां जंगल से मशरूम तोड़ लाए। शाम को घर में उसी मशरूम की सब्जी बना कर खाई। जैसे ही परिवार के लोगों ने मशरूम की सब्जी को खाई उसी वक्त सभी की हालत खराब होने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी और एक-एक कर सभी बेहोश होने लगे।हालत खराब होते देख आनन-फानन में सभी को भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
Tagsजंगलीmushroomsखानेपरिवारबिगड़ी तबीयत wildeatingfamilybad healthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





