झारखंड

झारखंड के 7 विश्वविद्यालयों को मिले रजिस्ट्रार, JPSC ने जारी किया इंटरव्यू का रिजल्ट

Ashish verma
5 Jun 2025 7:25 PM IST
झारखंड के 7 विश्वविद्यालयों को मिले रजिस्ट्रार, JPSC ने जारी किया इंटरव्यू का रिजल्ट
x
झारखंड के 7 विश्वविद्यालयों को मिले रजिस्ट्रार

Ranchi.रांची। राज्य के सात राज्य विश्वविद्यालयों को लंबे समय बाद रजिस्ट्रार मिले हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए 29 मई को हुए साक्षात्कार का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। इसके साथ ही आयोग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को नियुक्ति की अनुशंसा कर दी। जेपीएससी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर बसंत कुमार झा का चयन हुआ है। इसी तरह हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर विमल कुमार मिश्रा, धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के लिए राधानाथ त्रिपाठी, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के लिए कुमारी अंजना, पलामू स्थित नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के लिए

नफीस अहमद, कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए विक्रम शर्मा और सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर राजीव रंजन शर्मा का चयन हुआ है। यह वीडियो भी देखें राजीव रंजन शर्मा रांची के मारवाड़ी कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज हैं। बता दें कि आयोग ने 21 सितंबर 2023 को ही विज्ञापन जारी कर इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आयोग ने इन विश्वविद्यालयों में वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की कम संख्या के कारण विज्ञापन रद्द कर दिया है। अब इन पदों के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा।


Next Story