झारखंड

6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Rani Sahu
22 Feb 2023 7:29 AM GMT
6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
x
डोरंडा : डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के गार्ड ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी का नाम सिजाउद्दीन है। उसने अपना गुनाह कुबूल किया है। बच्ची के परिजन ने बताया है कि चॉकलेट देने के बहाने गार्ड ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह डोरंडा के पास हा रहता है। बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट में व गार्ड के रूप में काम करता है वहां मासूम बच्ची कैंपस में अक्सर खेला करते थे। मंगलवार की शाम भी वह खेल रही थी। इसी दौरान गार्ड ने उसे देखा और उसके साथ खेलने लगा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
पुलिस ले गई थाने
फिर बहला-फुसलाकर चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ रूम में ले गया। इस दौरान व बच्चे के साथ गंदी हरकतें करता रहा। जब बच्ची को तकलीफ हुई तो वह भाग कर अपने घर आ गई रोने लगी। परिवार वालों ने पूछा क्या हुआ तो उसने सारी बात बताई। स्थानीय लोगों ने गार्ड को खूब पीटा है। इसके बाद डोरंडा थाने को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं का केस उसके खिलाफ दर्ज किया गया है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story