
x
Simdega सिमडेगा : जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह किशोर फरार हो गए. इन फरार हुए किशोरों में कई ऐसे भी हैं, जो हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ जाती है. बच्चों ने भागने के लिए बेहद चालाकी से योजना बनाई. उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाया और ड्रम का इस्तेमाल कर दीवार फांदकर फरार होने में कामयाब रहे.
फरार हुए किशोरों का विवरण
- लातेहार: 1 किशोर
- पश्चिमी सिंहभूम: 2 किशोर
- गुमला: 3 किशोर
तलाश में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएसपी हेडक्वार्टर और एसडीपीओ सिमडेगा तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं, पुलिस ने इन फरार हुए किशोरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
TagsSimdega बाल गृह6 किशोर भागेसुरक्षा उठे सवालSimdega Children Home6 teenagers ran awaysecurity questions raisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





