
x
Ranchi रांची : हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत कंडसार ग्राम के छह लोगों की कुंभ से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कंडसार से महाकुंभ स्नान के लिए 11 लोगों का एक जत्था गया था. सभी कुंभ स्नान के बाद अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-वाराणसी एनएच 731 पर उनकी टाटा सुमो गाड़ी को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी. इस हादसे में टाटा सुमो में सवार छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.
बताया जाता है कि टाटा सुमो में 11 लोग सवार थे, जिसमें दो पुरुष, एक बच्चा और बाकी महिलाएं हैं. इनमें से एक महिला नवादा की और एक किसी अन्य गांव के बताये जा रहे हैं. बाकी सभी श्रद्धालु कंडसार ग्राम के ही निवासी हैं.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों का इलाज जौनपुर के ही किसी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस की सूचना के बाद परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गये हैं.
TagsHazaribagh 6 लोगोंसड़क हादसे मौतअन्य 5 घायलHazaribagh road accident: 6 people died5 others injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





