झारखंड
कोडरमा में अलग-अलग सड़क हादसों में हुए 6 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर
Deepa Sahu
24 April 2022 12:36 AM IST

x
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों के घायल होने की खबर है.
कोडरमा : जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों के घायल होने की खबर है. जिसमें पांच की हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुखाड़ी के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में अकरम हुसैन एवं एखलाक हुसैन शामिल हैं. दोनों घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया.
वहीं दूसरी घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के समीप की है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान मनोज साव, भोला साव एवं सुधीर कुमार के रूप में हुई है. सभी डोमचांच के रहने वाले हैं. इन्हें भी बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
Next Story





