
x
रांची : एक करोड़ लूटकांड मामले में 6 आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया. अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया. दोषी करार आरोपी में अनमोल सिंघानिया, वसीम अहमद, नजमी हसन, मनोज कुमार भगत, जसीम अहमद और जुल्फेकार खान के नाम शामिल है. बता दें, इन दोषियों के सजा को लेकर कोर्ट ने 24 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है.
महुआ कारोबारी से हुई थी 1 करोड़ की लूट
बता दें, लूटकांड का यह मामला जगरन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड पर 12 अप्रैल 2021 को हुआ था. जिसमें महुआ कारोबारी सुभम अग्रवाल से 1 करोड़ रुपए की लूट हुई थी. इस लूटकांड मामले में की साजिश सुभम अग्रवाल के दोस्त अनमोल सिंघनिया ने ही रची थी. मामले में जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 143/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद मामले में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने करीब 90 लाख रुपए बरामद किए थे.
Next Story





