झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस पर 57 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिला मेडल

Shantanu Roy
14 Nov 2021 6:36 AM GMT
झारखंड स्थापना दिवस पर 57 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिला मेडल
x
झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के 57 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है. इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक शामिल है.

जनता से रिश्ता। झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के 57 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है. इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक शामिल है. जैप वन ग्राउंड में हुए अलंकरण समारोह में सबसे ज्यादा तालियां झारखंड जगुआर ने बटोरी. नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेने वाली झारखंड पुलिस की पहली अपनी फोर्स ने हर मोर्चे पर बेहतरीन काम कर आधे से अधिक मेडल अपनी झोली में डाल लिया।गौरतलब है कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य अस्तित्व में आया था ,तव से हर स्थापना दिवस पर पुलिस वालों को सम्मानित किया जाता है।


Next Story