डॉयन होने का आरोप लगाकर 55 वर्षीय महिला को लाठी से पीटकर कर दी हत्या

गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के नगर चडरी गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला की लाठी-डंडे व टांगी से काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इसके अलावा इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक, सिसई थाना क्षेत्र के नगर चडरी गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला 55 वर्षीय सालों देवी की लाठी डंडे व टांगी से अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. शनिवार की रात नगर चडरी गांव के अहलाद लोहरा पत्नी सालों देवी के घर पर गांव के ही निरंजन उर्फ रंजन उरांव, मनोज उराव, जीशु उरांव,भैरव उरांव अघनु उरांव, शनि उरांव, बुधु उरांव, संदीप उरांव सहित अन्य ग्रामीण घर पहुंचे, जो आपस में सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं. जिसके बाद घर का दरवाजा खटखटाया पहलाद का बेटा बली लोहरा के दरवाजा खोलते ही बली को दो-तीन लोग बहला-फुसलाकर घर से दूर ले गए और जबरदस्ती शराब पिलाकर घर आने से रोक दिया.





