
झारखंड। गढ़वा शहर के रॉकी मोहल्ला में पीपीई किट पहनकर घुसे चोरों ने किट्टू परी ज्वेलर्स से करीब 50 लाख के जेवरात उड़ा लिए। घटना बुधवार देर रात की है। वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रात में घर के सभी लोग सो गए थे। प्रथम तल पर स्थित एक बेड के पास दुकान के अलमीरा की चाबी थी। रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर ने उसी चाबी की मदद से अलमीरा खोल कर जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोर पीपीई किट पहने हुए दिखा है। उसने चेहरा कपड़े से ढक कर रखा था।
एसडीपीओ अवध कुमार यादव और थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने घटनास्थल पर जांच के बाद बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर पीपीई किट पहनकर कंधे पर बैग जैसा कुछ लटका कर भागते हुए देखा गया है। डॉग स्क्वाड बुलाकर दो घंटे तक चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





