झारखंड

5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर हत्या...

Triveni
25 Dec 2022 7:24 AM GMT
5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर हत्या...
x

फाइल फोटो 

झारखंड के लोहरदगा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | झारखंड के लोहरदगा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने मासूम बच्ची की दुष्कर्म कर गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
मामला जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरिया आदिवासी टोला का है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की शाम को गांव के ही 19 वर्षीय इंदर उरांव 5 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने गांव से बाहर ले गया, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया और अकेले गांव आ गया। परिजनों ने जब आरोपी इंदर उरांव के साथ बच्ची को नहीं देखा तो बच्ची के बारे में पूछने लगे तो आरोपी इंदर ने बहाने बनाकर टाल दिया। परिजन और ग्रामीणों का शक बढ़ा तो उन्होंने पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले में बगडू थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि अरिया गांव के आदिवासी टोला में शनिवार देर शाम एक 19 वर्षीय युवक ने एक बच्ची की गला दबाकर मारने की सूचना मिली थी। आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। बगड़ू थाने में हत्या और दुष्कर्म की धारा 302, 376 और पॉस्को एक्ट लगाया गया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story