झारखंड

13 साल की नाबालिग से 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रात को वॉशरूम जाकर बनाया अपना शिकार

Bhumika Sahu
5 July 2022 8:47 AM GMT
13 साल की नाबालिग से 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रात को वॉशरूम जाकर बनाया अपना शिकार
x
सामूहिक दुष्कर्म

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जमशेदपुर ( jamshedpur). झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसने सभी लोगों को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यहां के शंकरपुर में रहने वाली 13 साल की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ है। हैरानी इस बात की है कि घटना को वहीं के रहने वाले पांच युवकों ने अंजाम दिया है। उन्होने बाथरूम करने गई नाबालिग के साथ वहीं घुसकर गलत काम किया है। थाना में शंकरपुर में रहने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ नाबालिग ने नामजद केस दर्ज करवाया है। सभी आरोपी फरार ब5ताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराया।

देर रात बाथरुम गई थी नाबालिग, पहले से घात लगाए बैठे थे आरोपी
नाबालिग ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि 3 जुलाई की रात करीब 1.30 बजे वह घर के पास ही स्थित बाथरूम में गई थी। वह बाथरूम में घुसी ही थी की पीछे से पांचों युवक बाथरूम में आ धमके। उसे डराया धमकाया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। करीब आधे घंटे तक वह युवकों के चंगुल में फंसी रही। फिर घर आकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।पीड़िता को लेकर परिजन थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की। नाबालिग ने बताया है कि शोर मचाने पर युवकों ने उसका मुंह दबा दिया था। सभी युवक बस्ती के ही थे, इसलिए वह सबको पहचान गई। उसके बाथरुम में दरवाजा नहीं है। सिर्फ एक प्लास्टिक टंगा हुआ है।
मामले की जांच कर रहे परसुडीह के प्रभारी थानेदार राहुल कुमार ने बताया कि 3 जुलाई की रात नाबालिग के साथ आरोपी युवकों ने गलत काम किया। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story