झारखंड

कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Admin Delhi 1
18 Aug 2023 3:37 AM GMT
कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
x
मिट्टी धंसने से सात लोग दबे

रांची न्यूज: रांची जिले के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार शाम की है। फिलहाल एक शव को बाहर निकाला गया है। बताया गया कि कुएं में एक बैल गिर गया था, जिसे निकालने के लिए 4 लोग कुआं में उतर गए। अन्य चार लोग कुआं के ऊपर थे, उसी समय कुआं धंस गया। ये सारे लोग बैल को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आसपास की मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे सात लोग मिट्टी में दब गए। दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई।

मौके पर पुलिस अधिकारी के साथ स्थानीय विधायक और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी पहुंच गए। सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप ने कहा कि सात लोग मिट्टी में दब गए थे, जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल एक शव निकाल लिया गया है, बाकी शवों निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मिट्टी धंसने से सात लोग दबे

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में बैल एक कुएं में जा गिरा। उसे निकालने की कोशिश में चार लोग नीचे उतरे थे, जबकि चार लोग ऊपर में थे। सभी लोग बैल को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आसपास की मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे सात लोग मिट्टी में दब गए। दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई।

शवों को निकालने का प्रयास देर रात तक जारी

मौके पर पुलिस अधिकारी के साथ स्थानीय विधायक और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो भी पहुंचे। सिल्ली थाना प्रभारी आकाश दीप ने कहा कि सात लोग मिट्टी में दब गए थे, जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल एक शव निकाल लिया गया है, बाकी शवों निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि मिट्टी धंसने के कारण सभी लोग करीब 40 फीट नीचे दबे हैं, इसलिए राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से कुआं को खोदगर शवों को निकालने के लिए मशीन मंगाई गई है।

Next Story