झारखंड

5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार

Rani Sahu
5 April 2023 7:17 AM GMT
5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार
x
पुलिस ने 5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को गिरफ्तार कर लिया
पलामू : पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 5 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पांकी-पिपराटांड इलाके से पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नक्सली को जख्मी हालत में पकड़ा है। जानकारी हो कि लावालोंग में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सली के घायल होने की खबर थी। घायल नक्सलियों में से एक ननकुरिया भी है। पुलिस के निगरानी में गिरफ्तार माओवादी का इलाज हो रहा है। थोड़ी देर में पुलिस कप्तान मीडिया से बात करेंगे।
Next Story