
x
Ranchi रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हैं। यह फैसला 20 जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति के एक दिन बाद लिया गया।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अमोल वी होमकर को आईजी ऑपरेशंस से हटाकर आईजी रेलवे बनाया गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार को आईजी JAP का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
जिन जिलों में एसएसपी और एसपी बदले गए हैं, उनमें जमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा शामिल हैं। साथ ही रांची और धनबाद के शहरी और ग्रामीण एसपी भी बदले गए हैं।
Tagsआईपीएस तबादलाSSP-SP बदलावझारखंड पुलिसIPS transferSSP-SP changeJharkhand Policeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





